फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोषण पुनर्वास केंद्र में सिर्फ 13 बच्चे हुए सुपोषित, कमियों को सुधारें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र में बीते नवंबर माह में केवल तेरह बच्चे ही सुपोषित होने पर इस पर नाराजगी जताते हुए इसे दूर करने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि आठ से 16 दिसंबर तक पल्स पोलियो कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। 8 दिसंबर को बूथ डे के रूप में मनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो कार्यक्रम को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को समस्त विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के निर्देश दिया हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़े समस्त कर्मचारियों को बूथ डे के दिन ही अधिक से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिलाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीएमओ को रविवार को समस्त आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बूथों पर उपस्थित रहने के भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें