फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में नामजद आरोपी पर लगा एनएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के दक्षिण टोला थाने की पुलिस सोमवार को संगठित गिरोह के माध्यम से गोकशी करने वाले गैंग डी-61 के लीडर दानिश पर एनएसए लगाया। आरोप है कि वह बीते अप्रैल माह में दक्षिणटोला थाना क्षेत्र अस्तुपुरा मुहल्ले में शिवमंदिर के पास गिरोह के सदस्यों के संग गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पहले तो अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की। बाद में विवेचना के दौरान दानिश के साथ उसके गैंग के लोगों का नाम प्रकाश में लाकर उन सभी का गैंगेस्टर में चालान की थी। इसके बाद सोमवार को दनिश का रासुका में चालान कर नोटिस तामिला जेल में कराया।
विज्ञापन

रासुका में निरुद्घ आरोपी दानिश पुत्र अकबर अली उर्फ मिंटू शहर कोतवाली क्षेत्र के हट्टी मदारी मुहल्ले का निवासी है। थानाध्यक्ष दक्षिणटोला ने बताया कि बीते 19/20 अप्रैल की रात दानिश अपने पिता और गैंग के अन्य सदस्यों के सहयोग से उनके थाना क्षेत्र में अस्तुपुरा मुहल्ले में शिवमंदिर के पास मौजूद अहाते में गोकशी किया था।
इस बात की जानकारी होने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चलाकि गाय काटने की घटना को डी-61 गैंग ने अंजाम दिया है। इस आधार पर पुलिस ने इस गैंग के लीडर दानिश के साथ आठ सदस्यों का नाम प्रकाश में लाई। साथ ही सभी का पांच मई 2020 को गैंगेस्टर में चालान की। साथ ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई पूरी की। लेकिन दानिश पर पुलिस ने रासुका लगाने की कवायद शुरु की। इस दौरान बीते 11 सितंबर को डीएम ने पुलिस के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसक्रम में पुलिस ने सोमवार को दानिश को इस कार्रवाई से अवगत कराने के लिए नोटिस का तामिला जेल जाकर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें