फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संवेदनशील बूथों के चयन होने की प्रक्रिया होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण लगभग पूरा हो गया है। अब मतदान बूथों के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील चयनित करने की कवायद शुरू की जाएगी। बूथों के चयन के लिए जनपद की चारों तहसीलों में एक एक कमेटियां गठित की गई हैं। अब चूंकि हाईकोर्ट ने भी पंचायत चुनावों के लिए समय सीमा तय कर दी है तो तैयारियों में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

बूथों के चयन के लिए बनी कमेटियों में एसडीएम को अध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी और संबंधित थानाध्यक्ष समिति के सदस्य रहेंगे। ग्राम पंचायत चुनाव लोकसभा या विधानसभा चुनावों से संवेदनशील माने जाते हैं। प्रत्याशी गांव के एक एक वोट को पोल करा देने का प्रयास करते हैं। इसे लेकर गांवों में तनाव बढ़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग की ओर से पहले से ही बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए बूथों का परीक्षण कराने का निर्देश है। इस प्रक्रिया में पहले से ही संवेदनशील, अतिसंवेदनशील रहे बूथों की समीक्षा की जाएगी। बूथों को सामान्य, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणियों में रखा जाएगा। इस बाबत अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह का कहना है कि बूथों के चयन के लिए समितियों का गठन कर दिया गया है। समितियां बूथों का चयन करके रिपोर्ट देंगी तो आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें