फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी को नोटिस रोजगार सेवक के निलंबन का निर्देश

Wed, 21 Mar 2018 11:32 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
 परदहा ब्लाक के हरपुर गांव की सेक्रेटरी अनुपमा सिंह को डीपीआरओ ने नोटिस जारी किया और नसीरपुर गांव के रोजगार सेवक को निलंबित करने के लिए निर्देश डीसी मनरेगा ने दिया है।  जिले के नोडल अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा ने गतआठ और नौ मार्च को परदहा ब्लाक पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया और साथ ही नसीरपुर गांव का निरीक्षण किया था। नोडल अधिकारी ने हरपुर गांव की सेक्रेटरी अनुपमा सिंह को प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यो और लाभार्थियो के चयन में अनियमितता मिलने पर डीपीआरओ को सेक्रेटरी को निलंबित करने का निर्देश दिया था। साथ ही नसीरपुर गांव के निरीक्षण के दौरान रोजगार सेवक बृजेश यादव को कार्यो में लापरवाही पाने पर नोडल अफसर डीसी मनरेगा को रोजगार को कार्य से मुक्त करने का निर्देश दिया था। उक्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में डीपीआर ओ ने 12 मार्च को सेक्रेटरी अनुपमा सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजा है। उधर नसीरपुर गांव के रोजगार सेवक के निलंबन करने के लिए ग्राम पंचायत समिति को उप श्रमायुक्त मनरेगा ने ग्राम प्रधान को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

आठ मार्च को नोडल अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा ने परदहा ब्लाक पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के कार्यो की समीक्षा के दौरान हरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और अनियमिता मिलने पर सेक्रेटरी अनुपमा सिंह से फोन पर बात की थी। सेक्रेटरी के जवाब से नाराज नोडल अफसर ने अनुपमा सिंह को निलंबित करने का निर्देश दिया था। नौ मार्च को नोडल अधिकारी ने डीएम के साथ नसीरपुर गांव में चौपाल के दौरान पीएम आवास के लाभार्थियों के घर जाकर उनका सत्यापन करने के दौरान आवास के लाभार्थियों के जाब कार्ड, मसटर रोल रजिस्टर पर उपस्थिति नहीं चढ़ाया था। इसके अलावा आवास पर लगाए जाने वाले बोर्ड पर नहीं लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें