मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। ब्लाक के ग्राम खैराबाद में एक महीने तक चलने वाले बाबा जानी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धाटन ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच कोईरियापार एवं कासिमपुर मऊ के बीच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कासिमपुर की टीम ने 138 रन बनाए। जवाब में उतरी कोइरिपार की टीम निर्धारित ओवरों में 104 रन ही बना सकी। इस प्रकार कासिमपुर की टीम ने 34 रन से विजय दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आजमगढ़ मऊ जौनपुर गाजीपुर बलिया से कुल 32 टीमें भाग ले रही है। विजई टीम के खिलाड़ी को मुख्य अतिथि ने 500 पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मैनुद्दीन, जाहिद अनवर आदि मौजूद रहे।