फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपं अध्यक्ष समेत नौ को नोटिस

Sun, 28 Jan 2018 11:53 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के अध्यक्ष पद के चुनाव में हारे बसपा प्रत्याशी ने मतदाता सूची में धांधली करने और मतगणना के दौरान शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जिला जज की अदालत में वाद दायर किया है। कोर्ट ने नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी समेत नौ लोगों को दो फरवरी को हाजिर होने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

 दीपक डायमंड ने नगर पंचायत मुहम्मदाबाद से बसपा के टिकट पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। वह 243 मतों से पराजित हुए थे। दीपक डायमंड ने मतदाता सूची में धांधली करने और मतगणना के दौरान शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जिला जज की अदालत में वाद दायर कर अध्यक्ष पद का परिणाम रद्द करने की मांग की है।
प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि मुहम्मदाबाद गोहना के विभिन्न वार्डों में 372 लोगों के नाम फर्जी तरीके से दर्ज कराए गए हैं। 76 मृतकों के नाम भी दर्ज कर उनके नाम पर मतदान किया गया है। आरोप है कि मतदाता सूची में गलत नामों के बारे में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अदालत ने 23 जनवरी को निर्देश जारी कर अध्यक्ष पद के सभी सात प्रत्याशियों के अतिरिक्त रिटर्निंग अफसर, सहायक निर्वाचन अधिकारी को नोटिस भेजकर दो फरवरी को हाजिर होने के लिए कहा है। बता दें कि चुनाव में बसपा प्रत्याशी दीपक डायमंड को 6007 मत और निर्दलीय शकील को 6250 वोट मिले थे। इसमें शकील अंसारी को निर्वाचित घोषित               किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें