डायट में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की बैठक लेते बीएसए आेपी त्रिपाठी।
- फोटो : mau
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओपी त्रिपाठी के अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में अनुपस्थित नौ सह समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
इस मौके पर प्रदेश से आए प्रथम संस्था के समन्वयक दीपक गुप्ता, अजय वर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरे प्रदेश में जनपद मऊ की अब तक की स्थिति को रखते हुए बताया कि शिक्षा के स्तर में पूरे प्रदेश में जनपद मऊ का स्थान सातवां है।
बीएसए ने कहा कि जिला और ब्लॉकस्तरीय अनुश्रवण टीम से फीडबैक पर चर्चा एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम को और बेहतर करने के लिए अनुश्रवण की कार्य योजना और शिक्षकों द्वारा बच्चों के लर्निंग लेवल में वृद्धि के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य 20 मई तक कक्षा एक, दो तक के सभी बच्चे कम से कम शब्द स्तर पर होने चाहिए।
बच्चों की उपस्थिति कक्षा के अनुरूप कम से कम 80 प्रतिशत, शिक्षण कार्य कक्षा के स्तर अनुसार टूल किट एवं टीएलएम का प्रयोग प्रशिक्षण के अनुरूप कराए जाएं। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जनपद नोडल रूपेश पांडे, जिला संदर्भदाता चंद्रापीड मिश्र, अखिलेश मौर्य, सुनीता यादव, जिला समन्वयक प्रशिक्षण चंद्रधर यादव, गजेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, अजय वर्मा, विजय खन्ना के साथ सभी ब्लॉक संदर्भदाता अादि उपस्थित रहे।