फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस

Sat, 09 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। इसमें राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक से नदारद रहने पर जिला आबकारी अधिकारी को जिलाधिकार ने नोटिस दिया।
विज्ञापन



जनपद में अपनी पहली कर करेत्तर की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जाए।


  न्यायालय में जो भी वाद लंबित हैं उसे समय से निस्तारित करें। उन्होंने सभी आडिट आपत्तियों को दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। बैठक से जिला आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन



इस दौरान स्टांप की 95 प्रतिशत, वन 29 प्रतिशत, विद्युत 229 प्रतिशत, बैंक देय 171 प्रतिशत वसूली रही। परिवहन स्टांप की वसूली पूरी करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी गिरिजेश त्यागी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें