फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पालिका कम्युनिटी हाल निर्माण में ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बकवल स्थित कम्यूनिटी हॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्माण कार्य मानक के अनुरुप नहीं मिला। कुर्सियां खराब क्वालिटी की मिलीं। इसपर अवर अभियंता को ठेकेदार को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर के बकवल स्थित कम्युनिटी हाल के सुंदरीकरण के लिए वर्ष 2019 में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष द्वारा एक करोड़ उन्नासी लाख रूपये का बजट पास कराया गया था। गोरखपुर की कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य आरंभ किया गया जो अभी तक चल रहा है। जबकि कार्य पूर्ण करने के लिए छह माह का समय निर्धारित किया गया था। परंतु तीन वर्ष पूर्ण होने पर भी आज तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका। नगरपालिकाध्यक्ष ने अवर अभियंता सीपी दूबे एवं अन्य पालिका अधिकारियों के साथ योजना की प्रगति की जांच की। जांच के दौरान पाया कि जो भी कार्य हुआ है वह मानक के अनुरूप नहीं है। जो कुर्सियां लगाई जा रही हैं वह बुहत ही खराबहैं। मानक के विपरीत कार्य के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी करने के लिए अवर अभियंता को निर्देश दिया। 30 जून तक मानक के अनुरूप कार्य को पूर्ण कर लिया जाए। अन्यथा ठेकेदार को काली सूची में डाल कर जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें