फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फैक्ट्रियों का कराएं पंजीकरण और लाभ लें सुविधाओं का

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के खैराबाद में अपंजीकृत प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण के महत्व को बताया और कहा कि नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में जितने भी पावरलूम संचालित है यदि उनमें पांच या अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, तो अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि पावरलूम, पेट्रोल पंप, राइस मिल, दाल मिल आदि फैक्ट्रियों में पांच या अधिक श्रमिक यदि पिछले एक वर्ष के दौरान एक दिन भी कार्यरत हों तो अपर कारखाना अधिनियम के तहत पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि नियमों का पालन नहीं होगा तो कार्रवाई होगी। बताया कि पंजीकरण कराने से तमाम तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें