मधुबन। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनित कुमार पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक हजार लीटर अमानक खाद्य तेल को जब्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बुधवार केे सहायक आयुक्त विनीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित द्वारा सबसे पहले मधुबन कस्बा के रोडवेज स्थित मद्धेशिया स्वीट से पनीर का सैंपल लिया गया। इसी क्रम में एक ट्रेडिंग प्रतिष्ठान से 93 हजार रुपये कीमत का एक हजार लीटर सोयाबीन आयल जब्त करने की कार्रवाई की गई। वहीं दरगाह में मां दुर्गे बेकरी से रस्क और इंदारा बाजार से वीरू जायसवाल की किराना की दुकान से मखाना का नमूना लिया गया। छापामारी की सूचना मिलने पर कई दुकानदार दुकान बंद कर गायब हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, बिंदू पांडेय, रामानंद शामिल रहे।