फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू हो जाएगा नामांकन

Fri, 03 Nov 2017 11:55 PM IST
mau news
विज्ञापन
सदर तहसील का निरीक्षण करते डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार और अन्य।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की। इसके लिए नामांकन चार नवंबर से दस नवंबर तक होंगे।
विज्ञापन

 डीएम ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए नगरपालिका के प्रत्याशियों का नामांकन कलेक्ट्रेट पर होगा। इसके अलावा अन्य नगर पंचायतों का नामांकन चार नवंबर से जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर किए जाएंगे। इसमें कोपागंज और अदरी नगर पंचायत के प्रत्याशियों का नामांकन जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील परिसर में, अमिला, घोसी के साथ दोहरीघाट नगर पंचायत का नामांकन घोसी तहसील प्रांगण में तथा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में नवसृजित नगर पंचायत चिरैयाकोट और वलीदपुर का नामांकन होगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में मधुबन तहसील पर अकेले नव सृजित नगर पंचायत मधुबन के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। सभी नगर पंचायतों के नामांकन के लिए रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति की जा चुकी है। डीएम ने बताया कि चार नवंबर से चुनावी अधिसूचना चुनाव खत्म होने तक लागू रहेगी। इस क्रम में प्रत्याशी दस नवंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की समीक्षा 11 नवंबर को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक होगी। इसी तरह नामांकन पत्र वापसी 13 नवंबर को 11 से तीन बजे के बीच की जा सकती है। चुनाव चिह्न 14 नवंबर को 11 से पांच के बीच दिया जाएगा। मतदान 29 नवंबर को सुबह साढे़ सात से पांच के बीच होगा। जबकि मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। डीएम ने निर्देश दिया कि इस समयावधि में किसी कर्मचारी की लापरवाही और आचार संहिता का उल्लंघन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मातहतों से आयोग के निर्देश के अनुसार काम करने का आदेश मातहतों को दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें