फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों की हुई भव्य सजावट

Fri, 03 Nov 2017 11:49 PM IST
mau news
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के शीतला मंदिर पर सरोवर पर जुटे लोग।
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में चल रही देव दीपावली की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित प्रमुख मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे। दीपों की रोशनी से रात भर मंदिर जगमगाते रहेंगे। विशेषकर नगर के शीतला माता मंदिर, घोसी कस्बे का नरोखर पोखरा, चिरैयाकोट स्थित खाकी बाबा की कुटी पर 11 हजार तथा देवलास के सूर्यकुंड पर 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। श्रद्धालु देर शाम तक मंदिरों को सजाने संवारने में लगे रहे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख शांति और समृद्घि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा होती है। देव दीपावली के दिन पृथ्वी पर देवताओं का अवतरण होता हैं। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वर्ग से सीधे देवता धरती पर आकर दीप मालाओं का आनंद लेते है।इसी मान्यता के तहत श्रद्धालु देव दीपावली पर्व मनाने की तैयारियों में देर शाम तक जुटे रहे। मंदिरों को आकर्षक रुप देने में लगे रहे। देव दीपावली के मौके पर नगर का शीतला माता मंदिर, घोसी का नरोखर पोखरा 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमग होगा। इसी क्रम में नगर स्थित मठिया टोला, शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कालोनी स्थित मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे। बाबा विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में पक्का पोखरा स्थित बाबा उच्चेेश्वर नाथ मंदिर पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरसेना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देव दीपावली मनाने की तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई।चिरैयाकोट में स्थित खाकी बाबा की कुटी पर 11001 घी के दीपक जलाए जाएंगे।यहां रंगोली और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगा। इसी तरह चिरैयाकोट के पुराना शिवालय, पुराना हनुमान मंदिर, चौक बाजार स्थित शिव मंदिर , थाना परिसर स्थित शिवमंदिर आदि मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे। इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कुटी व मंदिर समितियों के कार्यकर्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी को अंतिम रुप देने में लगे रहे।जिला पंचायत सदस्य सुल्तानीपुर विक्रांत सिंह ने बताया कि खाकी बाबा की कुटी पर 11001 घी के दीपक जलाएं जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें