फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 तक दिए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2020 के पांच नवंबर 2020 से 12 नवंबर 2020 तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच आयुक्त, गोरखपुर मंडल गोरखपुर के न्यायालय कक्ष में नाम निर्देशन पत्र परिदत्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 13 नवंबर 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2020 को अपराह्न तीन बजे से पूर्व निर्धारित किया गया है। मतदान एक दिसंबर 2020 को पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न पांचबजे के मध्य संपन्न होगा।
विज्ञापन

यह भी सूचित किया जाता है कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले जनपद मऊ से विधान परिषद क्षेत्र में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार दिनांक 05 नवंबर, 2020 (वृहस्पतिवार) से दिनांक 12 नवंबर, 2020 (बृहस्पतिवार) तक अपना नामांकन पत्र पूर्ण रूप से भरकर आयुक्त, न्यायालय, मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर मण्डल गोरखपुर कक्ष संख्या एक में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक जमा कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें