फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्ााजपा-भाकपा सहित 14 का नामांकन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल करते भाकपा के प्रत्याशी अतुल कुमार अंजान। - फोटो : mau
विज्ञापन
 सातवें चरण के लिए 19 मई को होने वाले मतदान के लिए घोसी सीट पर आठवें और अंतिम दिन सोमवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन किया गया। इस दौरान भाकपा के अतुल अंजान सहित 14 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें भाजपा प्रत्याशी और सांसद हरिनारायण राजभर ने भी तीन सेटों में पर्चा दाखिल किया। हालांकि 26 अप्रैल को हरिनारायण राजभर ने अपना पर्चा दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट के इर्द गिर्द सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे
विज्ञापन


। इससे पहले शुक्रवार तक पांच दिनों में 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। अंतिम दिन हुए नामांकन के बाद घोसी सीट से पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 26 हो गई है।
 सोमवार को पर्चा दाखिल करने वालों में मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज ऑफ इंडिया से राजू शर्मा, निर्दल से राजेंद्र ने अंबेडकर समाज पार्टी से गीता भारती ने, राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिस्ट) से कालीदास ने पर्चा दाखिल किया। पवन कुमार ने निर्दल, अबूशाद ने अखंड समाजवादी पार्टी से, संजय सिंह ने राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी से, संतोष, सौदागर ने निर्दल से, सुनील कुमार मिश्र ने राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया से, प्रकाश सिंह बादल ने जनता राज पार्टी से तो शिवानंद ने अलहिंद पार्टी से  नामांकन किया।
विज्ञापन


उधर, नामांकन प्रक्रिया को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से एलर्ट था। इस दौरान नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। नामांकन में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, सीओ नगर आलोक जायसवाल, साथ फोर्स मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें