फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की तैयारियां न होने नराज दिखे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोविड-19 के नोडल अधिकारी तथा सचिव लोक निर्माण विभाग रंजन कुमार ने ने निजी अस्पताल तथा कोविड अस्पताल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कोविड हेल्प डेक्स की स्थापना नहीं मिला। वहीं हेल्प डेक्स पोस्टर भी नहीं लगाया गया था, जिसको लगाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में नोडल अधिकारी ने शारदा नारायण हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाहर लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग में काफी लापरवाही देखने को मिली जिस पर उनको सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रहने, मास्क लगाने और बाहर बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश हॉस्पिटल इंचार्ज को दिए।आईसीयू का पेशेंट आता है उसका कोविड-19 का टेस्ट कराने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के संबंध में जनपदस्तरीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जितने भी सरकारी दफ्तर है हर एक दफ्तर का एक इंचार्ज होगा जो हर 2 घंटे बाद बाहर जाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग से रहने एवं मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेगा। नोडल अधिकारी द्वारा जो भी व्यक्ति होम कोरोनटाइन में रह रहे हैं उसको प्रतिदिन कॉल करके उसका क्या स्टेटस है उसकी जानकारी अवश्य लें और इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रतिदिन मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 के संबंध में जितनी भी नोडल अधिकारी बनाना ऐसे व्यक्ति को बनाया जो उसकी रिपोर्ट की जानकारी शुद्ध-शुद्ध सही ढंग से दे सके। उक्त अवसर पर कोविड-19 पोर्टल पर डाटा फीड ना होने पर नोडल अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा डाटा को प्रतिदिन फीड कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी द्वारा एक बाइक पर तीन व्यक्ति के बैठने एवं मास्क न लगाने पर उनका चालान करने के निर्देश एसपी को दिए। बैठक में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिला अधिकारी केहरि सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें