मऊ। हलधरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान करउत रेलवे क्रॉसिंग के पास से प्रेमराजपुर गांव निवासी राजा भास्कर तथा सन्नी को दो तमंचा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुुलिस के अनुुसार यह दोनों अपराधी असलहा लेकर घूम कर गांव में चोरी से बकरे चुरा कर भाग जाते थे और बेचकर अवैध रूप से धन कमाते थे। इनकेेे अतिरिक्त रानीपुर थाने की पुलिस ने फत्तेपुर बाजार से वांछित आरोपी नगपुर निवासी अमीर को गिरफ्तार कर लिया जबकि शहर कोतवाली पुलिस ने मुसरदह मोड़ भीटी के वांछित आरोपी चकमेहदी निवासी रामअवध पाल तथा हलधरपुर थाने के भीमहर गांव निवासी गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उधर दक्षिण टोला, दोहरीघाट, हलधरपुर, शहर कोतवाली, मधुबन औैर सरायलखंसी थाने की पुलिस ने शांति भंग की आशंका की धारा मेें 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।