फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में मिथाइल अल्कोहल से किसी व्यक्ति की नहीं हुई है मौत:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में मिथाइल अल्कोहल से हो रही घटनाओं को रोकने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। इस दौरान शासन के आदेश पर डीएम ने एक समिति का गठन किया। जो शराब से हुई मौतों या अन्य घटनाओं की निगरानी कर जांच करेंगी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर जहरीली शराब पीने से मौत की घटनाएं हुई है, लेकिन मऊ जिले में मिथाइल अल्कोहल का सेवन करने से अभी तक किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में कोई भी शराब या अल्कोहल की बिक्री कर रहा है तो इसकी जांच कर लें कि मिथाइल अल्कोहल की कितनी मात्रा मिलाई जा रही है। यदि जनपद में किसी दुकानदार द्वारा सैनिटाइजर बना रहा है तो उसका भी जांच करें कि उसमें कितने प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा का मिश्रण किया जा रहा है।
कहा कि जनपद में यदि कोई दुकानदार स्प्रे बनाकर बेचता हो तो उसकी भी जांच करें कि स्प्रे में कौन से केमिकल का मिश्रण करके बेच रहा है। सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जितने भी शराब के विक्रेता हैं उन दुकानों की जांच कर लें यदि किसी प्रकार का मिश्रण पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। यदि खुले स्थानों पर अवैध शराब बेची जा रही है तो गंभीरता से जांच करें क्योंकि अक्सर खुले स्थानों पर मिलावटी शराब की बिक्री की जाती है। उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने संबंधित क्षेत्रों में इसकी जांच कर लें कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री तो नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ वाले क्षेत्रों में कच्ची शराब की बिक्री की जाती है इसलिए उन क्षेत्रों में मुख्य रूप से जांच करते रहें। अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में शराब विक्रेताओं की सूची जो पंजीकृत या गैर पंजीकृत उनकी सूची तत्काल संबंधित क्षेत्र अधिकारी को उपलब्ध करा दें। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों को एक विशेष ट्रेनिंग दिलाएं जिससे कि मिथाइल अल्कोहल यदि कोई व्यक्ति पी लिया हो और उसकी तबियत बिगड़ गई हो तो उसका इलाज प्राथमिक स्तर पर कर सकें।
जिलाधिकारी ने सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से शराब के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजें और लैब से रिपोर्ट आने पर करवाई निश्चित रूप से करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, जिला आबकारी अधिकारी सहित आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें