फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समितियों पर डीएपी नहीं, इफ्को केंद्र पर सुबह से लगी किसानों की कतार

विज्ञापन
किसान इफको सेवा केंद्र घोसी पर लगी किसानों की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
मऊ। घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित किसान इफ्को सेवा केंद्र पर डीएपी खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गेहूं और सब्जियों की बोआई के लिए डीएपी खाद लेने को किसान सुबह चार बजे से ही केंद्र पर लाइन लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद कई किसानों को दिनभर इंतजार करने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। खाद पहुंचते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ती है और शाम होते-होते स्टॉक समाप्त हो जा रहा है।
घोसी क्रय-विक्रय केंद्र पर भी महज पांच सौ बोरी डीएपी खाद पहुंची, जिसका वितरण कर दिया गया। वहीं क्षेत्र की सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों का पूरा दबाव इफको सेवा केंद्र पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह दस बजे तक केंद्र पर भारी भीड़ जुट जा रही है और किसानों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घोसी ब्लॉक के बड़ागांव ढोढारी, नदवल, घोसी, माऊरबोझ, मझवारा, लुदुही, अकोल्ही मुबारकपुर और सिपाह इब्राहिमाबाद सहित अन्य सहकारी समितियों पर डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। इस समय क्षेत्र में गेहूं के साथ ही विभिन्न सब्जियों की बोआई का कार्य चल रहा है। ऐसे में डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है, जबकि उपलब्धता कम होने के कारण किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है।
किसान इफ्को सेवा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों द्वारा खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार डीएपी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बावजूद सीमित स्टॉक के चलते सभी किसानों को खाद मिलना मुश्किल हो रहा है।
किसान रमेश यादव, देवेंद्र कुमार राजन आदि ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से किसान इफ्को सेवा केंद्र के साथ ही सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बोआई के महत्वपूर्ण समय में खाद के लिए सुबह से शाम तक कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। यदि समय से खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो खेती का काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें