फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डेढ़ महीने तक दिल्ली, मुंबई के लिए कन्फर्म टिकट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग के कारण ट्रेनों में सीट से चार गुना अधिक लोग यात्रा कर रहे हैं। सभी लोग अपने-अपने रिश्तेदारों की शादी में समय से पहुंचना चाहते हैं। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, मुंबई और गुजरात से आने वाली ट्रेनों में है, जहां कंफर्म टिकट की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

यहां से जाने वाली ट्रेनों में भी टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। तत्काल टिकट के लिए लोग रात से ही आरक्षण खिड़की पर नंबर लगा रहे हैं। मुंबई से मऊ आने वाली ट्रेनों में 25 मई तक टिकट खाली नहीं हैं, जबकि मऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में 12 जून तक कंफर्म सीट नहीं मिल रही है।
10 जून तक मऊ से गुजरात जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में ‘नो रूम’ की स्थिति है। 31 मई तक मऊ से दिल्ली जाने वाली और 28 मई तक दिल्ली से मऊ आने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। 24 मई तक गुजरात से मऊ आने वाली और 10 जून तक मऊ से गुजरात जाने वाली ट्रेनों की सीटें फुल हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर मऊ से होकर दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) में लोग दरवाजे पर लटककर और शौचालय के पास बैठकर सफर कर रहे थे। स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें