सूरजपुर। क्षेत्र के बेलौली धाम परिसर में निषाद राज जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा एके शर्मा और विशिष्ट अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर निषाद राज गुह्यराज और डॉ. भीमराव अंबेडकर, दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि निषाद राज जिनका नाम गुह्राराज था, शृंगबेरपुर के राजा थे जो आदिवासी समाज से आते थे। भगवान राम के बाल सखा थे और उन्होंने राम सीता और लक्ष्मण को वनवास के दौरान गंगा पार करने में मदद किए थे। डॉॅ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को भी जनता के बीच में रखा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भास्कर निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, राजा राम, हरिनारायण, बिकानू, रामदास, राजेश, मानू, रामू, राजाराम, मनोज मेघवाल, विनय राय, अजय राय, सुरेंद्र गुप्ता, संतोष राय, पंकज त्रिपाठी, आशीष, सुधीर पाठक आदि शमिल रहे।