फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में निर्माणाधीन अस्पतालों के साथ गौशाला का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे पड़े अस्पताल के निर्माण कार्य मार्च तक पूरा करें
विज्ञापन

जिले में निर्माणाधीन अस्पतालों के साथ गौशाला का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए आए प्रभारी मंत्री सुरेश पासी कार्य से निकलने के बाद जिले में निर्माणाधीन अस्पतालों के साथ गौशाला और रानीपुर के बदहाल स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण के उपरांत प्रभारी मंत्री ने कामों को पूरा करने की डेट लाइन तय की। साथ ही साथ बदहाल स्टेडियम की जांच कर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश सीडीओ को दिया। इसी क्रम में उन्होंने कोपागंज ब्लाक के लाडपुर गांव में अधूरे पड़े सौ बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मधुबन शहीद स्मारक से निकलने के बाद प्रभारी मंत्री दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया। यहां पर कमी मिलने पर प्रभारी मंत्री ने निर्देश जारी किया कि गौशाला का निरीक्षण करने के लिए एक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए। नोडल अधिकारी का काम होगा कि वो हर सप्ताह जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपे। इसके बाद अधिकारी गौशाला की जांच करें। यदि कोई कमी मिलती है तो नोडल अधिकारी के विरुद्घ कार्रवाई करें। इसीक्रम में वहां से निकले प्रभारी मंत्री मझवारा पहुंचे, यहां लंबे समय से निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र की चाहरदीवारी के अधूरे निर्माण को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का आदेश दिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री कोपागंज ब्लाक के लाडपुर गांव पहुंचे। यहां अधूरे पड़े सौ बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कोपागंज संवाददाता के अनुसार निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश पासी को पता चला कि वर्ष 2017 में बनकर तैयार होने वाला यह अस्पताल बजट के अभाव में अभी तक पूरा नहीं हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि यह प्रोजेक्ट 37 करोड़ का था। इसमें से 27 करोड़ रुपया शासन से अवमुक्त हुआ, कार्यदायी संस्था 26 करोड़ खर्च कर चुकी है। शेष कार्य मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। यहां सुरेश पासी के साथ क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह मौजूद रहे। इसके बाद देर शाम सुरेश पासी रानीपुर ब्लाक में बने मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि वर्ष 2005 से निर्माणाधीन स्टेडियम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने स्टेडियम की दशा देखने के बाद सीडीओ को आदेश दिया कि वो उसकी कुंडली खंघाले इसके बाद कार्यदायी संस्था के साथ अन्य दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें