फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94.16 फीसदी अंक पाकर नेहा बनीं टॉपर

Mon, 16 May 2016 12:15 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
रिजल्ट निकलने के बाद बच्चों को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जनपद के लिए गौरवान्वित करने वाला है। जनपद में दसवीं के 94.16 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सूबे में जिले ने पांचवां स्थान हासिल किया इसमें दीपदेव इंटर कॉलेज हलधरपुर की छात्रा नेहा सिंह अव्वल आईं हैं। उन्होंने 94.16 प्रतिशत हासिल किया है। किसान की बेटी नेहा के इस प्रदर्शन से जिला गदगद है।  
विज्ञापन
 
इसीक्रम में सुभागी देवी इंटर कालेज की पूनम पटेल 93.66 प्रतिशत नंबर प्राप्त करके दूसरे पायदान पर रहीं। नेहा की तरह पूनम भी आफिसर बनना चाहती हैं। सुभागी इंटर कालेज की आकांक्षा शर्मा  93.33 प्रतिशत नंबर प्राप्त करके तीसरे पायदान पर रहीं। आकांक्षा इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसीक्रम 93 फीसदी अंक प्राप्त करके चौथे पायदान पर रही निशा वैज्ञानिक बनने का सपना संजो रही।   
दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर की श्वेता सिंह   ने 92.66 अंक अर्जित कर इंजीनियर बनने का लक्ष्य तय किया है। सुभागी देवी इंटर कालेज मधुबन की छात्रा शालिनी मल्ल प्रतिशत  92.33 प्रतिशत अंक अर्जित करके पांचवा स्थान प्राप्त की। इसीक्रम में संत कबीर इंटरकालेज चचाईपार का छात्र मयंक यादव  92.3 प्रतिशत अंक अर्जित कर डाक्टर बनने का ख्वाब संजोया है।
विज्ञापन
  संत कबीर इंटरकालेज चचाईपार का छात्र नीतीश मौर्य  92.3 प्रतिशत अंक पाकर डाक्टर बनना चाहता है। इसीक्रम में दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर की छात्रा अर्शिता श्रीवास्तव ने 91.33 प्रतिशत अंक तथा अमृतांजली ने 90.55 प्रतिशत अंक हासिल किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें