फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के बाल रूप ने मोहा

Sat, 14 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
श्रीकृष्ण के बाल रूप ने मोहा
विज्ञापन
 चेरुइया गांव स्थित  भुइधरिया बाबा मंदिर प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के क्रम में शनिवार को  श्रद्धालुओं का रेेला लगा रहा। भीषण गर्मी  मेें भी दूरदराज से आए भक्तों ने यज्ञ स्थल स्थल की परिक्रमा की । इस अवसर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही रासलीला में  पूतना वध, व भगवान कृष्ण के  बाल्यावस्था  की लीला का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे।  
विज्ञापन

क्षेत्र के चेरुइया गांव स्थित  भुइधरिया बाबा मंदिर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के चौथे  दिन श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा।

मथुरा से आये कलाकारों द्वारा  पुतना वध का मंचन किया गया। लीला में भगवान के बाल रूप को देख जयकारे से पंडाल गूंज उठा।  इसके  अलावा सुबह-शाम लोग  प्रवचन का रस पान कर रहे हैं। इस कार्य में  में रामशीष, रमेश, हरिराम, चन्द्रभान, स्वामीनाथ, शिवपूजन, रामायन,केदार आदि सेवा में लगे हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें