फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों के चयन में लापरवाही के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 16 May 2016 11:39 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पात्र गृहस्थी के चयन में अनियमितता से लोगों में गुस्सा है। विकास खंड क्षेत्र के महुवी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने फतहपुर मंडाव ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।   
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पात्र गृहस्थी के सूची में पहले 302 नाम दर्ज किए गए थे। पात्र लाभार्थियों का नाम विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से नाम काट दिया गया है। सूची में क्रम संख्या 64 से 132 के बीच 64 नाम गायब कर दिया गया इनके स्थान पर अपात्रों का नाम दर्ज कर दिया गया है। कई बार शिकायती पत्र दिया गया बावजूद मामले को लटका दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगेे।   
इस बाबत खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि लापरवाही के मामले की जांच कराई जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शमशेर बहादुर, गोरख नाथ, उमेश यादव, श्रीराम, मनोज कुमार, दीनानाथ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें