स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से सीओ और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
विज्ञापन
नारी शक्ति मिशन के तहत जूनियर हाई स्कूल मधुबन की छात्रा नीलम को एक दिन के लिए सीओ मधुबन बनाया गया। उन्होंने सीओ की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनीं। इसी क्रम में आराधना यादव को एक दिन के लिए मधुबन थाना का प्रभारी बनाया गया। उन्होंने भी प्रभारी की कुर्सी संभालते हुए जनसुनवाई की। वहीं ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित श्रेष्ठा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल की छात्राएं नेहा, प्रियंका एवं नीलम को पुलिस द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सीओ मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने छात्राओं को कानून की बारीकियों से अवगत कराया।