गाजीपुर जनपद के मरदह बाजार के पास बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 7 बजे सड़क नीलगाय से टक्कर के बाद बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार शैलेंद्र (46) और राजेश (35) निवासी रायपुर भवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मरदह सीएससी पर लाया गया। चिकित्सक ने जांच मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम करीब 7:58 पर दोनों को मऊ जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस में दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शैलेंद्र के भतीजे पिंटू ने बताया कि शाम को उसके चाचा अपने दोस्त के साथ मरदह बाजार सामान खरीदने गए थे। शाम को दोनों एक ही बाइक से वापस घर आ रहे थे। मरदह बाईपास के पास बाइक के सामने दो नीलगाय आ गई। बताया कि दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। संवाद