फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शनिवार को दस केंद्रों पर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए 3358 अभ्सर्थी पंजीकृत है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्रों में सीसी कैमरे लगाए गए हैं। जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट, बेसिक शिक्षा विभाग और नवोदय विद्यालय से आब्जर्बर की तैनाती की गई है। एक सीट पर 42 अभ्यर्थी दावेदार है।
विज्ञापन

इनसेट
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विजयलक्ष्मी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के नौ ब्लॉकों में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज, विक्ट्री इंटर काॅलेज दोहरीघाट, शहीद इंटर कॉलेज मधुबन, गांधी इंटर काॅलेज, तरुण इंटर काॅलेज, बाबा थानीदास विद्यापीठ इंटर काॅलेज, बापू इंटर काॅलेज, जनता इंटर काॅलेज रानीपुर, नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें