फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एमबीबीएस में दाखिले का झांसा देकर 25 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के उदासीन संगत आश्रम जमीन बरामदपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुणे निवासी एक व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 25 लाख हड़पने का आरोप है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन




दर्ज मुकदमे के अनुसार, सत्यनाम दास ने बताया कि उसकी भांजी श्वेता यादव ने 2021 में नीट पास किया। वह एमबीबीएस में दाखिला लेना चाहती थी। एक परिचित मोहम्मद अहमद खान निवासी शिव कृपा कॉलोनी नडे नगर कालेवाडी पिपरी पुणे से इसकी चर्चा हुई तो उसने बताया कि उसकी एक प्रोफेसर से जान पहचान है। वह दाखिला दिला सकते हैं। आरोप लगाया कि मोहम्मद अहमद ने फर्जी प्रोफेसर सुल्तान दूल्हे निवासी मिसती नेल सुल्तान मस्जिद जूना बाजार अहमदनगर महाराष्ट्र से मुलाकात करवाई। उस फर्जी प्रोफेसर ने एमबीबीएस में एडमिशन के लिए 28 लाख रुपये खर्च बताया। जब उसने असमर्थता जताई तो 14-14 लाख दो किस्तों में देने की बात कही। इसके बाद उसने नवंबर में तीन लाख और दिसंबर में दो लाख अपनी पत्नी सिमरन सुल्तान के खाते में मंगवा लिया। तीन लाख अपनी पुत्री अलीशा के खाते में मंगवा लिया। इसी तरह से कई बार में 28 लाख रुपये ले लिए।

इसके बाद फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाकर व्हाट्सएप से भेज दिया। जब उसने एतराज जताया तो मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ आदि जगहों के कॉलेज में दाखिला दिलाने का आश्वासन देता रहा। पैसा वापस मांगने पर तीन लाख अपनी पुत्री अलीशा के खाते से वापस कर दिया। बाकी रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस बाबत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें