फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक कारणों से नवोदय प्रवेश परीक्षा केंद्रों में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में दाखिले के लिए नवोदय प्रवेश परीक्षा होने में मात्र दो दिन बचे हैं, लेकिन तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक प्रशासनिक कारणों से परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। 11 अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा में 3949 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों तथा पर्यवेक्षकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

जिले के नवोदय विद्यालय में छठवी कक्षा में 80 सीटें हैं। छठवीं कक्षा में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मिलता है। नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति की प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रतिवर्ष जिले के प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय एक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जाता था। लेकिन इस बार प्रशासनिक कारणों से परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। घोसी, दोहरीघाट तथा फतहपुरमंडाव को मऊ नगर स्थित परीक्षा केंद्रों से संबद्ध कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर नजर डाला जाए तो सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज मेें दोहरीघाट ब्लाक, डीएवी इंटर कॉलेज में फतहपुर मंडाव, मुस्लिम इंटर कॉलेज में घोसी ब्लाक, बाबा थानीदास इंटर कॉलेज सोनाडीह में बड़रांव ब्लाक, बापू इंटर कॉलेज कोपागंज में कोपागंज ब्लाक का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी क्रम मेें तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज में परदहां ब्लाक, जनता इंटर कॉलेज रानीपुर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चिरैयाकोट को रानीपुर ब्लाक का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना में मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक तथा नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा में रतनपुरा ब्लाक का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नवोदय विद्यालय प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती होगी। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट नामित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परीक्षा
केंद्रों पर नजर रखेंगे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण सहित तीन भागों में बांटा गया है। प्रश्न पत्र में कुल 100
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होते हैं। इस बाबत नवोदय विद्यालय
के प्राचार्य मुख्तार आलम का कहना था कि नवोदय प्रवेश परीक्षा की सभी
तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें