फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: युवा शक्ति के तीन हैं काम, शिक्षा सेवा और मतदान:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के कॉलेजों में मतदाता जागरूकता रैैली निकाली गई। प्राचार्यों तथा प्रधानाचार्यों ने छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों, कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। साथ ही सरकारी कार्यालयों में संबंधित विभागाध्यक्षों ने अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है। आप सभी को धर्म से ऊपर उठकर अच्छे लोगों का चुनाव करना चाहिए ताकि वह समाज की तरक्की कर सकें। इस अवसर सर ऋषिकेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, भीष्म यादव, बृजेश कुमार राय, मुनेंद्र सिंह, शैलेंद्र यादव सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी व हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद गोहना : सोमवार को कस्बा स्थित संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं को जाति, वर्ग, धर्म, भाषा व समुदाय से ऊपर उठकर मतदान करने की शपथ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हूरतलअत द्वारा दिलायी गयी। महाविद्यालय के समारोहक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर निबंध, भाषण, पोस्टर, व रंगोली आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में नीतिश तिवारी प्रथम, दूसरे स्थान पर पर आसिफ अली तथा तीसरा स्थान आशुतोष कुमार गुप्त ने पाया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में फ़लक फातिमा की टीम ने प्रथम स्थान अंजनी गोंड की टीम ने द्वितीय स्थान एवं श्वेता शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. आरएन यादव, डॉ. प्रहलाद राम, डॉ. कमलेश ,डॉ. जगदेव, डॉ मनोज ,डॉ. मीता सरल, डॉ. अवनीश कुमार सिंह आदि समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे।
पिपरीडीह: परदहां ब्लाक क्षेत्र के बगली पिजड़ा स्थित रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राओं ने दो किमी तक की एक विशाल रैली निकाली। रैली के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ.रमेश कुमार, डॉ. छविनाथ प्रसाद, डॉ. बालमुकुंद यादव, दीपक परासर आदि उपस्थित रहे।
वलीदपुर: मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मी एवं उप निरीक्षक को प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर हरिमोहन केसरवानी, ओम सिंह, चंद्र भूषण पांडेय, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।
दोहरीघाट: कस्बा स्थित पार्वती महिला पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कालेज की प्राचार्य डॉ. रंजना द्विवेदी ने बताया कि मताधिकार हमारा अधिकार है।इस दौरान डॉ. संगीता त्रिपाठी, डॉ. दुर्गेश मिश्रा, अनिरुद्ध धर द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, नमिता उपाध्याय, प्रवीणा राय, आराधना त्रिपाठी, रीता मिश्रा, सीमा त्रिपाठी, रूबीना, परवीन आदि शामिल रहे।
मधुबन: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न कार्यालयों में विभागाध्यक्षों की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई गई। शहीद अक्षैबर महिला महाविद्यालय में एसडीएम लाल बाबू दुबे तथा तहसीलदार राहुल गुप्त ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने शिक्षकों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
घोसी: क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली सतही डीएसएसए महाविद्यालय के छात्र छात्राओ ने मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील की। इस अवसर पर हाथ में बैनर लिए छात्रों ने युवा शक्ति के तीन है काम, शिक्षा सेवा और मतदान। इस अवसर पर प्राचार्य देवेश कुमार सिंह, अंशुमान सिंह, पूर्णिमा उपाध्याय, मुकेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को गांव की सोनम, मुख्य अतिथि बीईओ रमेश सिंह, ग्राम प्रधान पति नफीस अहमद ने हरी झंडी दिखाई। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने सभी को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई।
मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है : जिला जज
मऊ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि अच्छे लोगों का चुनाव हो जिससे देश और समाज की तरक्की हो सके।इस दौरान परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद, एडीजे बुद्धिसागर मिश्रा, एडीजे सुरेश कुमार गुप्ता, एडीजे आसिफ इकबाल रिजवी, एडीजे शहिब जेहरा, एडीजे रामराज, एडीजे फूलचंद पटेल , एडीजे आराधना रानी , सीजेएम विनोद शर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायाधीश पंकज,सिविल आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नगरपालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ:
मऊ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद के सभागार मेंनगरपालिका के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कर अधीक्षक गुफरानुल हई, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक नरेश कुमार, सत्य प्रकाश, राजस्व निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें