फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड से प्रभावित रहा जनजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में सोमवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। दोपहर तक धूप न निकलने से लोग ठिठुरते रहे। मध्याह्न बाद हल्की धूप निकली तो कुछ राहत मिली, लेकिन बर्फीली हवा से गलन बढ़ गई। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन

जनवरी के अंतिम सप्ताह में ठंड का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। रविवार की रात से ही कोहरा पड़ने लगा था। 100 मीटर की दूर की वस्तु दिखायी नहीं दे रही थी। सोमवार को तड़के से ही बर्फीली हवा चलने से लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 79 प्रतिशत तथा 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हवा चल रही थी।
दोपहर तक भगवान भाष्कर का दर्शन न होने से लोग ठिठ़ुरते रहे। सुबह काम पर जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मध्याह्न बाद हल्की धूप निकली तो थोड़ी राहत मिली। शाम होते ही गलन शुरू हो गई। शाम होते ही फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदार दुकान बंद करने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

शीतलहर का क्रम जारी रहने से किसानों के चेहरे पर चमक देखी जा रही है। कृषि विशेषज्ञ तथा नेफोर्ड जिला प्रभारी संतोष मिश्र ने बताया कि मौसम अनुकूल होने से गेहूं, जौ, चना,मटर, सरसो, सब्जी सहित विभिन्न फसलों के लिए लाभदायक है। फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बाद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें