फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नारद को मिला बंदर स्वरूप, श्रीहरि को दिया श्राप

विज्ञापन
मझवारा में लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मझवारा। श्रीरामलीला समिति पवनी के तत्वावधान में रामभवन मेला परिसर में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार की रात नारद मोह और मनु-सतरूपा तपस्या की लीला का मंचन किया।
देवर्षि श्री हरि विष्णु के पास पहुंचते हैं तथा उनसे सुंदर रूप मांगते हैं। इस पर भगवान विष्णु उन्हें बंदर का रूप दे देते हैं। विश्वमोहिनी के स्वयंवर में नारद पहुंचते ही नारद के बदले हुए रूप को देख दर्शकों ने खूब ठहाका लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकारों ने अपनी सजीव प्रस्तुति से दर्शकों को भगवान की लीलाओं से परिचित कराया। इस दौरान पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला के प्रसंग में दिखाया गया कि देवर्षि नारद एक स्थान पर कठोर तपस्या में लीन रहते हैं। उनकी तपस्या से देवराज इंद्र चिंतित हो जाते हैं और उन्हें अपना स्वर्ग का सिंहासन खतरे में दिखाई देने लगता है। इसके बाद इंद्र कामदेव को बुलाकर नारद की तपस्या भंग करने के लिए भेजते हैं।
कामदेव अपने तमाम प्रयास करते हैं, लेकिन नारद की तपस्या भंग करने में सफल नहीं हो पाते। अंततः कामदेव को असफल होकर लौटना पड़ता है। इस सफलता से नारद जी के मन में अहंकार का भाव उत्पन्न हो जाता है। वह स्वयं को कामदेव पर विजय प्राप्त करने वाला मानकर सबसे पहले ब्रह्मा जी के पास पहुंचते हैं और अपनी उपलब्धि का बखान करते हैं।
ब्रह्मा जी उनकी बात सुनकर प्रसन्न तो होते हैं, लेकिन उन्हें भगवान विष्णु के सामने इस बात का उल्लेख न करने की सलाह देते हैं। नारद जी अपने मन में उत्पन्न अभिमान को रोक नहीं पाते और भगवान विष्णु के समक्ष भी अपनी कामदेव पर विजय की बात कह देते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु अपनी माया से शीलनिधि नामक राजा का भव्य राज्य और नगर रचते हैं। उसी मार्ग से गुजरते हुए नारद जी राजा शीलनिधि के दरबार पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

राजा उनका आदर-सत्कार करते हुए राजमहल में आमंत्रित करते हैं। इसी दौरान राजा अपनी पुत्री का परिचय नारद जी से कराते हैं। राजकुमारी को देखकर नारद जी मोहित हो जाते हैं और उससे विवाह करने की इच्छा मन में पाल लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें