फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पराली प्रबंधन जागरूकता प्रचार वाहन किया रवाना

विज्ञापन
फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट से प्रचार वाहन को रवाना करत
विज्ञापन
बोझी। धान की कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष यानी पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और किसानों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

विकासखंड बड़राव स्थित राजकीय बीज भंडार से पराली प्रबंधन जागरूकता प्रचार वाहन को सहायक विकास अधिकारी कृषि ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया। इस दौरान कृषि तकनीकी सहायकों की ओर से सराय सुदनी, कटिहारी, बोझी सहित विकासखंड के अन्य गांवों में पहुंचकर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई।
प्रचार वाहन के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को पराली नहीं जलाने, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और इसके फायदे बताए जाएंगे। बताया कि पराली जलाने से वातावरण में प्रदूषण बढ़ता है। मिट्टी के लाभकारी सूक्ष्म जीव और पोषक तत्व प्रभावित होते हैं, इससे भूमि की उर्वरता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें