फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम न होने से गुस्सा

Fri, 26 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
विज्ञापन
 मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राशन कार्ड की पात्र गृहस्थी सूची में अनियमितता को लेकर गांवों में दिनोंदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पात्र गृहस्थी सूची में पात्रों का नाम न होने की जानकारी के बाद विगत एक सप्ताह से लगातार तहसील मुख्यालय पर दर्जनों गांवों के सैकडो़ं लोगों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया है। राशन कार्डों की पात्रता सूची में बड़ी तादात में गरीबों व पात्रों का नाम छूटे होने के बावजूद अधिकारी व जिम्मेदार विभाग के पास कोई संतोष जनक उत्तर नहीं है।
विज्ञापन



गांवों के बन रहे राशन कार्डो की पात्रता सूची में भारी अनियमितता उजागर हो रही है। हालत यह है कि समस्या को लेकर विगत कई दिनों से तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों की महिला व पुरूष पात्रता सूची में खामी को लेकर तहसील मुख्यालय पर विरोध जताने पहुंच रहे है। रानीपुर ब्लाक के लोहाटिकर, खानपुर, पलिगढ़, चिरैयाकोट के आलावा मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भदीड़, चालिसंवा, बनियापार, तुलसीपुर कुढ़वा, फरीदपुर आदि गांवों के सैकडों महिला व पुरुष उपजिलाधिकारी कार्यालय पर आकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। शुक्रवार को भदीड़ गांव के दर्जनों लोगो ने ब्लाक पर पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को गांव की पात्रता सूची में अपना नाम न होने की शिकायत दर्ज कराया।


शिकायत कर्ताओं का कहना है कि गांव के दबंग, संपन्न व पहुंच वाले लोगो के परिवार के कई लोगों का नाम पात्रता सूची में दर्ज है जबकि पात्र गरीबों के दर्जनों परिवारों का नाम दर्ज नहीं है।इसी प्रकार तहसील के  अन्यी कई गांवों की सूची में भी भारी अनियमितता उजागर हो रही है। इस बारे में एसडीएम डा. आरडी पांडेय का कहना है कि लोग पात्रता सूची में नाम न होने की शिकायत लेकर तो आ रहे है लेकिन कितने अपात्र लोगों का नाम सूची में शामिल है इस बारे में पूछे जाने पर कुछ भी नहीं बता    रहे है। पांडेय ने कहा कि शिकायत मिलने पर सूची का परीक्षण कराकर अपात्र लोगों का नाम काटकर पात्र परिवारों का नाम शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें