फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज 28 मई की सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच पूरी अकीदत के साथ अदा की जाएगी।
विज्ञापन

बकरीद की दो रकअत वाजिब नमाज की अदायगी के लिए समय-सारिणी की घोषणा कर दी गई है। नमाजियों की सुविधा के लिए प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में दो-दो जमात की विशेष व्यवस्था की गई है।
निर्धारित समय के अनुसार नगर पंचायत मधुबन के मरकजी ईदगाह (सुल्तानपुर बारह गांवा) में नमाज की दो जमात होंगी। पहली जमात सुबह 6:30 बजे और दूसरी जमात सुबह 7 बजे खड़ी होगी। ईदगाह जामा मस्जिद मधुबन में भी दो जमात तय की गई हैं, जहां पहली जमात सुबह 6:45 बजे और दूसरी जमात सुबह 7:15 बजे होगी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद मधुबन में सुबह 7 बजे, जामा मस्जिद खीरीकोठा में सुबह 6:45 बजे और सुन्नी जामा मस्जिद जमीन मनौली में भी सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। दरगाह स्थित ईदगाह (रौजा पर) में बकरीद की नमाज का समय सुबह 7:30 बजे निर्धारित किया गया है।
यह जानकारी मौलाना महबूब आलम शमसी ने दी। सुन्नत का हवाला देते हुए उन्होंने अपील की कि लोग ईदगाह जाने के लिए एक रास्ते का और घर लौटने के लिए दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करें।

मस्जिदों के बाहर रहेगी फोर्स की तैनाती
बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए तहसील और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि नमाज के दौरान क्षेत्र के सभी ईदगाहों और मस्जिदों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए सभी से एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें