फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निर्माणाधीन नाले और सड़क का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत घोसी के मदापुर समसपुर वार्ड संख्या-14 स्थित डॉ. प्रभुनाथ रोड पर चल रहे नाला, स्ट्रीट लाइट और आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और उपयोग की जा रही सामग्री की बारीकी से जांच की। मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी तरह मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए।
अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने को कहा, ताकि मोहल्लेवासियों को जल्द सुविधा का लाभ मिल सके। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह, प्यारेलाल राजभर, उमाकांत चौहान, मोहन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें