सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बुधवार को 27 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान वाह न चालकों को यातायात के नियमों का पालन करते हुए दुर्घटनाएं रोकने के उपाय बताए गए । वाहन चलाते समय मोटर यान के संकेतों एवं बरती जाने वाली विशेष सावधानियों की जानकारी आर आई राजेंद्र पांधा ने दी । जबकि एआरटीओ सौरभ कुमार ने दुर्घटनाओं के तीन प्रमुख कारकों नशा , नींद और तेज रफ्तार से बचने की सीख वाहन चालकों को दी। चिकित्सक डा. योगेंद्र सिंह ने दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार के बारे में अच्छी जानकारी दी।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम का संचालन कर रहे मकबूल अंसारी ने भी चालकों को अहम जानकारी दी। मारकेंडेय सिंह, जयराम त्रिपाठी, संजय सिंह, महमूद अहमद, रेयाज अहमद, संजय कुमार और सूर्यानाथ यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।