नगर के मुंशीपुरा में रमजान माह के पहले रोजा के दिन शाम में इफ्तार करते मुस्लिमबंधु।
- फोटो : MAU
मऊ। रहमतों और बरकतों के माह रमजान का पहला रोजा बुधवार को मुस्लिम बंधुओं ने अकीदत के साथ रखा। इस दौरान बड़ों के साथ बच्चों ने रोजा रख नमाज अदा की और देश की खुशहाली, सौहार्द, अमन-चैन, भाईचारा और कोरोना के खात्म के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।
रमजान माह बुधवार से शुरू हो गया। सहरी खाकर रोजा रखने वाले कई लोग गर्मी के बाद भी रोजी रोजगार में जुटे रहे। रोजेदारों ने इफ्तार के सामान की खरीदारी की। बच्चों में भी रोजा को लेकर उत्साह देखा गया। मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, चिरैयाकोट, वलीदपुर के बाजारों में खरीदारों की चहलपहल रही। रोजा रखने वाले मुस्लिम बंधु पांचों वक्त की नमाज रोजा तरावी पाबंदी के साथ पढ़ रहे हैं।