फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कानपुर की मुस्कान ने मध्यप्रदेश के राजू पहलवान को दी पटकनी

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के जमालपुर के देवरानी जेठानी पोखरा पर आयोजित कुश्ती दंगल में दांव आजमाते पहलव - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक देवरानी-जेठानी पोखरा परिसर में रविवार को मेले के दौरान पूर्वांचल स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल समेत विभिन्न जनपदों से आए 50 से अधिक पहलवानों की जोड़ियों ने अपने दांवपेच दिखाए।दंगल का मुख्य आकर्षण कानपुर की महिला पहलवान मुस्कान गुप्ता रहीं, जिन्होंने मध्य प्रदेश के पुरुष पहलवान राजू को रोमांचक मुकाबले में चित कर जमकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ डॉ. प्रवीण मद्धेशिया, डॉ. पवन मद्धेशिया और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक डायमंड ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजन समिति से जुड़े सुभाष यादव, प्रदीप मद्धेशिया, प्रदीप जायसवाल और संजय चौहान आदि ने सभी पहलवानों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। सबसे पहले मुकाबला चंदौली के पहलवान शमशेर और बलिया के राहुल यादव के बीच हुआ, जिसमें दोनों ही पहलवानों ने बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया और यह मुकाबला अंततः बराबरी पर छूटा।
इनके अलावा धीरज महाराजपुर, पीयूष यादव बरपुर, सौरभ बरपुर, अदनान, पिंटू, परमजीत, प्रीतम सरवा, सर्वेश बलिया और ओमप्रकाश अलाया व अमन सरवा के बीच भी कड़े मुकाबले हुए। अधिकांश कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। मेले में उमड़ी भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें