फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शीतलहर के कहर से शुक्रवार की रात पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी तथा अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने नगर क्षेत्र में स्थापित रैन बसेरो का औचक निरीक्षण किया। साथ ही जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने मिर्जाहादीपुरा, सदर चैक, रोडवेज, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, फातिमा हास्पिटल, ब्रह्मस्थान, भीटी चैक आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। रिक्शा चालकों, मजदूरों सहित अन्य जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया। सर्द रातों में पटरी पर ठिठुरते गरीब असहाय मेहनतकशों, रिक्शा चालकों के बदन पर जब पालिकध्यक्ष ने कंबल डाला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को पालिका द्वारा नि:शुल्क संचालित रैन बसेरों में सोने की सलाह दी।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि शीतलहर को देखते हुए नगर के निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को नगर पालिका परिषद द्वारा कंबल वितरित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि गरीब असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से राहत पहुुंचाने के लिए प्रत्येक वार्डों में भी नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड सभासद के माध्यम से कंबल का वितरण कराया जा रहा है, इसके लिये वार्ड सभासदों को कंबल दिए जा चुके हैं।सहादतपुरा बस स्टैंड, जिला चिकित्सालय, ब्रह्मस्थान में आश्रय गृह भी खोले गये हैं, जहां पर पालिका द्वारा यात्रियों के ठहरने की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। उन्होने जिला चिकित्सालय, ब्रह्मस्थान में आश्रय गृह के निरीक्षण के दौरान उक्त रैन बसेरों में लगे कर्मचारियों को उपस्थित रहने तथा व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, सभासद प्रतिनिधि मुनौव्वर,अब्दुल गफूर, राजीव सैनी, सालिम अंसारी, अबू अंसारी, जमाल गोल्ड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें