इसके साथ ही पिछले 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्य की हैसियत से लाखों जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में जेल मैनुअल के अनुसार मुख्तार अंसारी को उच्च श्रेणी का बंदी घोषित करते हुए जेल अधीक्षक बांदा को निर्देशित किया जाए कि मुख्तार अंसारी को उच्चतर श्रेणी की सुविधा प्रदान करें।
बुधवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में सभी चारों प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई। इसमें भोजन और तख्त उपलब्ध कराने में 2 सितंबर की तिथि नियत की। उच्च श्रेणी सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में 8 और मेडिकल बोर्ड का गठन कर जांच कराने के मामले में 6 सितंबर की तिथि नियत की। वहीं जेल के बैरक मे टीवी उपलब्ध कराने के मामले में जेल अधीक्षक बांदा को आदेश दिया कि जेल मैनुअल एवं समुचित शासनादेश मे विहित प्रावधानों मे यदि टीवी अनुमन्य हो तो मुख्तार अंसारी के बैरक में टीवी लगवाना सुनिश्चित करें।