फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई मुख्तार अंसारी की पेशी: विधायक निधि और असलहा का मामला, अगली तारीख 18 अक्तूबर

Thu, 13 Oct 2022 10:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

विधायक निधि के गबन और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा प्रकरण के मामले में आरोपी बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई।
विज्ञापन
mukhtar ansari - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विधायक निधि के गबन और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा प्रकरण के मामले में आरोपी बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इस दौरान विधायक निधि के गबन के मामले में वादी मुकदमा निरीक्षक रामसिंह का कोर्ट में जिरह के लिए उपस्थित नहीं हुए। जिस पर एसीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने विधायक निधि के मामले में जिरह के लिए 19 अक्तूबर तथा असलहा प्रकरण में आरोप तय करने के लिए 18 अक्तूबर की तिथि नियत की।
विज्ञापन

मामले में अभियोजन की ओर से एपीओ रविंद्र यादव ने पैरवी की। अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई। मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। मामले में जिरह होना था लेकिन वादी निरीक्षक रामसिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। दूसरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा मामले मे पेशी हुई। एसीजेएम ने मामले में आरोप तय करने के लिए 18 अक्तूबर की तिथि नियत की गई। अभियोजन के अनुसार दक्षिण टोला थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुआ था। जिसमें मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें