फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थानीदास के समीप स्थित एक विद्यालय के सामने मंगलवार की सुबह छह बजे के आस पास मार्ग दुर्घटना में 50 वर्षीय ई रिक्शा चालक कैलाश राजभर की इलाज करने हेतु अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

जिसके संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने मृतक के पुत्र बृजेश कुमार की तहरीर पर एक बोलेरो के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बड़ागांव राजभर बस्ती निवासी एवं ई रिक्शा चालक 50 वर्षीय कैलाश राजभर सरकार द्वारा अनुदानित ई रिक्शा को चलाकर अपना आजीविका संचालित करते थे। मंगलवार की सुबह छह बजे के आस पास सवारी लेकर अमिला जा रहे थे थानीदास के समीप फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कि एक बोलेरो के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिला अस्पताल के डाक्टरों के रेफर करने पर परिजन आजमगढ़ ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में ई रिक्शा में सवार बलिया जिले के अठिलापुरा निवासी मनोज कुमार एवं राधेश्याम भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कैलाश राजभर की मौत से उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र बृजेश कुमार, योगेश कुमार एवं हरिकेश कुमार का रोते रोते बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें