फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साजिश के तहत मुख्तार से नाम जोड़ निरस्त किया गया लाइसेंस'

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर के भीटी मुहल्ला निवासी और पेशे से ठेकेदार और सपा नेता हजारी प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेसनोट जारी कर कहा कि मुख्तार अंसारी से उनका नाम साजिश के तहत जोड़कर उनके ठेकेदारी का लाइसेंस निरस्त कराया गया। इसकी जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से मिली। कहा कि मैं शुरू से मुख्तार अंसारी का विरोधी रहा हूं।
विज्ञापन

हजारी सिंह ने कहा कि सपा की राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करते हुए वो समाज सेवा का काम करते हैं, अब दूसरे दल में रहने से ऐसी कार्रवाई कराना न्याय संगत नहीं है। बोले लाइसेंस निरस्त करने में पुलिस ने जिन मुकदमों का हवाला दिया, वह पार्टी का जिला उपाध्यक्ष होने के कारण राजनीति से प्रेरित मामले हैं, न कि कोई चोरी और डकैती डालने का काम किया हूं। बोले 15 वर्षों के पूर्व उनके विरुद्घ मामले दर्ज हुए थे, कोर्ट में ट्रायल के दौरान सभी मामलों में वह दोष मुक्त हो चुके हैं। बोले सपा प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार के दौरान सदैव वो मुख्तार के विरुद्ध की प्रचार करता रहा हूं, इसके चलते मुख्तार और उनके करीबी उनसे रंजिश भी रखते हैं। कहा कि पत्रकार द्वारिका नाथ गुप्ता पर मुख्तार अंसारी और उनके गुर्गों के द्वारा किए गए हमले की घटना में वो द्वारिका नाथ गुप्ता की तरफ से मुख्य गवाह रहे, तो ऐसे में उनका संबंध कैसे मुख्तार से हो सकता है। मेरी पत्नी माया सिंह का सन 2014 से अब तक चरित्र बनता चला आ रहा है उन पर कोई मुकदमा नहीं है उक्त दोनों व्यक्ति जो कि मेरे पिता और पत्नी हैं जिनके व्यापार हमसे जुड़ कर उनका चंपावत निरस्त किया गया है जो कि पूर्ण रूप से गलत है। बताते चले एसपी की रिपोर्ट पर डीएम अति सिंह बंसल ने बुधवार को भीटी निवासी हजारी प्रसाद की पत्नी माया सिंह और पिता के नाम से जारी लाइसेंस को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें