मामला सामने आने पर आरटीओ ने भाजपा नेत्री और पेशे से डॉक्टर अलका राय के खिलाफ कोतवाली बाराबंकी में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। अलका राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर रविवार को बाराबंकी कोतवाली पुलिस प्रकरण की जांच करने के लिए मऊ पहुंची। बलिया मोढ स्थित अलका राय के अस्पताल पर पहुंची पुलिस ने उनसे उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।