अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी की कोर्ट में सोमवार को बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में हुई। इस दौरान आरोपियों की ओर से आरोप पर बहस के लिए समय की मांग किया। एसीजेएम ने बहस के लिए 14 जुलाई की तिथि नियत किया।
मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में दर्ज मुकदमे में मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। मामले मे मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। मामले मे आरोप तय होना है। लेकिन आरोपियों की ओर से आरोप पर बहस के लिए समय की मांग की गई।