फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना बना जिला लीग चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुहम्मदाबाद इलेवन क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब को 28 रन से हराकर जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना के टाउन इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुहम्मदाबाद गोहना इलेवन ने निर्धारित 30 ओवरों में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाया। टीम के तरफ से सर्वाधिक 78 रन कुंवर शिवम सिंह ने बनाया। इसके अतिरिक्त अमित ने 73 और धनंजय ने 43 रनों का योगदान किया। टाउन क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अराफात ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जीत के लिए जरूरी 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 231 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अराफात खान ने सबसे अधिक 59 रन बनाया। जबकि अनुज यादव ने 43 रनों का योगदान किया। मुहम्दाबाद गोहना इलेवन की तरफ से अखंड सिंह ने चार विकेट लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि साड़ी व्यवसायी एवं समाजसेवी सादाब खान ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। ओवर आल प्रदर्शन के आधार पर संदीप विश्वकर्मा को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दिया गया। फाइनल में शिवम सिंह को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नसरुद्दीन मौलाना रेहान, फैजान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें