फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला सम्मान के मुद्दे पर सांसद का आवास घेरा

विज्ञापन
महिला जन आक्रोश के तहत जुलूस निकालकर सपा सांसद के घर के बाहर धरना प्रदर्शन करने जातीं भाजपा की 
विज्ञापन
घोसी लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं ने नारी सम्मान और महिला अधिकारों के मुद्दे को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के आवास और कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने महिला सम्मान के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन और घेराव को देखते हुए सांसद आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं के स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि विपक्षी सांसद सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में संगीता द्विवेदी, प्रीतूलता पांडेय, नीलम सर्राफ, पूनम सरोज, नेहा कपूर, सन्नों गुप्ता, आरती गुप्ता, बदामी देवी, शीला, मीना, सरोज और गुलाबी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें