फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ का नवाचार शिक्षा आप के द्वार प्रदेश के समस्त जिलों में लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में बेसिक शिक्षा विभाग के तरफ से ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए नवाचार के तहत मिशन पहचान परीक्षा के तहत शुरू किए गए शिक्षा एप के द्वार को शासन ने प्रदेश के समस्त जिलों में लागू करने का फरमान जारी किया है। इससे मऊ जिले का गौरव बढ़ा है। अमर उजाला ने इस खबर को 12 जुलाई को स्मार्ट फोन विहिन बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा आपके द्वार खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में जिले के परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 42 प्रतिशत बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ सके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के तरफ से ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों को कवर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से मिशन पहचान परीक्षा के तहत शिक्षा एप के द्वार शुरू किया गया। इसके तहत विद्यालय के शिक्षक रोस्टरवार गांव के मजरों में जाकर आसपास के बच्चों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पढ़ाने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.39 लाख बच्चे अध्यनरत हैं। लाकडाउन के समय से ही विद्यालय बंद चल रहे हैं। पहली से आठवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 42 प्रतिशत बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ पाए हैं। स्मार्टफोन के अभाव में ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के तरफ से नवाचार के तहत शिक्षा एप के द्वार शुरू किया गया है। इसके तहत विद्यालय के शिक्षक रोस्टर वाइज गांवों के मजरे में जाकर एक घंटा बच्चों को पढ़ाते हैं। साथ ही बच्चों तथा अभिभावकों की समस्या का समाधान करते हैं। इसके साथ मोबाइल के माध्यम से भी बच्चों को जरूरी दिशा निर्देश देते हैं। शिक्षा एप के द्वार की बीएसए स्वयं मानीटरिंग करते हैं। अब नए शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त जनपदों में शिक्षा एप के द्वार को लागू करने का आदेश दिया है। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों को मिशन पहचान परीक्षा के तहत शिक्षा एप के द्वार के तहत शत प्रतिशत बच्चों को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें